तिलक वर्मा ने ‘सुपरमैन’ की तरह उड़कर बचाए 5 रन, देखकर एडन मार्करम भी हो गए हैरान

adminmashal
3 Min Read

नई दिल्ली. तिलक वर्मा भले ही रायपुर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, लेकिन उन्होंने शानदार फील्डिंग से अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. और अपनी टीम के लिए पांच रन बचाए. बुधवार को साउथ अफ्रीका के 359 रन के टारगेट का पीछा करते समय तिलक सब्स्टीट्यूट फील्डर के तौर पर ग्राउंड पर आए और पारी के 20वें ओवर में एक खास सिक्स को बचाया. उन्होंने हवा में उड़ते हुए उस गेंद को रोका जो छक्के के लिए बाउंड्री के पार जा रही थी. तिलक के एफर्ट को जिसने भी देखा वो सन्न रह गया. उस शॉट को खेलने वाले एडेन मार्करम भी तिलक की शानदार फील्डिंग को देखकर दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए.

फॉर्म में चल रहे साउथ अफ्रीका के ओपनर एडेन मार्करम ने 20वें ओवर में कुलदीप यादव की चौथी गेंद पर एरियल शॉट खेला. जिसके बाद लॉन्ग-ऑन पर खड़े तिलक ने ऊंची छलांग लगाई और दोनों हाथों से कैच लपक लिया. हालांकि जब उन्हें एहसास हुआ कि वह बाउंड्री के पार चले गए हैं तो उन्होंने कमाल का एथलेटिज्म और सूझबूझ दिखाते हुए गेंद को वापस मैदान में फेंक दिया.तिलक ने इसके जरिए पूरे पांच रन बचाए.

इससे पहले, तिलक वर्मा ने भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे वनडे के मिड-इनिंग्स ब्रेक के दौरान रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में टूर्नामेंट के एंबेसडर रोहित शर्मा के साथ भारत की टी20 वर्ल्ड कप जर्सी लॉन्च की. टी20 वर्ल्ड कप का 10वां एडिशन 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका में आठ जगहों पर होगा. भारत को ग्रुप ए में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, यूएसए, नीदरलैंड्स और नामीबिया के साथ रखा गया है. भारत 7 फरवरी को मुंबई में अपने टूर्नामेंट के पहले मैच में यूएसए से भिड़ेगा.

तिलक का आखिरी इंटरनेशनल मैच ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की टी20 सीरीज के दौरान था, जिसे भारत ने 2-1 से जीता था और दो मैच बारिश की वजह से धुल गए थे. तिलक इस महीने के आखिर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में वापसी करेंगे. उन्हें सोमवार को घोषित सूर्यकुमार की लीडरशिप वाली 15 लोगों की टीम में शामिल किया गया.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *