‘देर से क्यों आई…’, पहले पत्नी को पीटा, फिर गन्ने के खेत में दोनों बच्चों को जहर खिलाकर खुद कर लिया सुसाइड

adminmashal
2 Min Read

बिजनौर के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर खादर में शुक्रवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने पहले अपने मासूम बेटे और बेटी को जहर दिया और उसके बाद खुद भी जहर खाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम पसर गया।Trending VideosPlay

​​​​​​​सिर्फ तीन और पांच वर्ष के थे दोनों बच्चे

मृतक के परिवार के अनुसार बच्चे तीन से पांच साल की उम्र के थे। पिता द्वारा लिए गए इस खौफनाक कदम ने पूरे गांव को झकझोर दिया। परिजनों के रोते-बिलखते हालात देखकर माहौल गमगीन हो गया।विज्ञापन

पत्नी से विवाद का बताया जा रहा कारण

पुलिस ने मौके की जांच के बाद बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद, विशेषकर पत्नी से चल रहे तनाव के चलते उठाया गया कदम प्रतीत होता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

पुलिस बोली- हर एंगल से होगी जांच

थाना हीमपुर दीपा पुलिस का कहना है कि परिवारिक विवाद की दिशा में जांच की जा रही है, लेकिन अन्य सभी एंगल भी खंगाले जाएंगे। आसपास के लोगों और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *