पाकिस्तान से आई सीमा हैदर फिर हुई प्रेग्नेंट, छठे बच्चे को देगी जन्म… डॉक्टर ने दी है ये तारीख

adminmashal
2 Min Read

अपने 4 बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने एक बार फिर प्रेग्नेंसी की जानकारी दी है। सीमा ने यह जानकारी अपने यूट्यूब चैनल पर गुरुवार को अपलोड किए गए वीडियो के माध्यम से दी। वीडियो के थंबनेल में भी प्रेग्नेंसी की पुष्टि की गई है। सीमा वीडियो में यह भी कह रही हैं कि फिलहाल उनके पति सचिन मीणा उन्हें भारी काम नहीं करने दे रहे हैं।

सीमा हैदर के कितने बच्चे हैं?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीमा के फिलहाल 5 बच्चे हैं। इनमें से 4 बच्चे उनके पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से हैं। जबकि सचिन की एक बच्ची को भी सीमा जन्म दे चुकी हैं। सीमा ने इस साल 18 मार्च को अपनी बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम भारती रखा गया। हालांकि सीमा खुद को कृष्ण भक्त बताती हैं और अपनी बेटी को प्यार से मीरा बुलाती हैं।

प्रेग्नेंसी की जानकारी वीडियो और थंबनेल पर

सीमा ने हाल ही में एक वीडियो में प्रेग्नेंसी का संकेत दिया था। वीडियो में उनकी बड़ी बेटी ने मां के पेट की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अब हम 6 भाई-बहन हैं। सीमा ने हंसते हुए उसका मुंह बंद कर दिया था। थंबनेल पर प्रेग्नेंसी की जानकारी लिखकर सीमा ने इसकी पुष्टि कर दी।

सचिन से मुलाकात और भारत आने का सफर

सीमा हैदर का सचिन मीणा से संपर्क पबजी गेम खेलते हुए हुआ था। इसके बाद सीमा नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत आई। साल 2023 के मई महीने से सीमा सचिन के घर पर रह रही हैं और खुद को अब सचिन की पत्नी बताती हैं। सीमा के पूर्व पति ने उनके बारे में कई दावे किए थे, वहीं सुरक्षा एजेंसियों ने लगातार पूछताछ की थी। सीमा लगातार दावा करती रही हैं कि वह सचिन से बहुत प्यार करती हैं। सीमा ने भारत की क्रिकेट जीत से लेकर राम मंदिर के निर्माण तक पर खुशी जताई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *