नई दिल्ली: लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई और आंध्र के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई ने आंध्र को एकतरफा हरा दिया। मुंबई 9 विकेट से यह मुकाबला जीत गई। 18 साल के मुंबई के ओपनर आयुष म्हात्रे ने इस मैच में कमाल कर दिया। उन्होंने सिर्फ 58 गेंद में शतक ठोक डाला।