अलीगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात; नातिन ने प्रेमी से कराई दादी की हत्या, शादी के बाद खुला राज

adminmashal
2 Min Read

अलीगढ़ के जवां थाना अंतर्गत गांव चंदौखा में बुजुर्ग महिला चंद्रवती (65) की हत्या उनकी रिश्ते की नातिन रूबी ने अपनी शादी टालने के लिए अपने बाइक मिस्त्री प्रेमी रविशंकर से कराई थी। मगर हत्या का भेद न खुलने के चलते उसकी शादी नहीं टल सकी। हत्या के एक सप्ताह बाद परिवार ने रूबी की शादी कर ससुराल विदा कर दिया। अब जब हत्या के 21वें दिन यह खुलासा हुआ तो पुलिस ने रूबी व उसके प्रेमी रविशंकर को जेल भेज दिया है। इस खुलासे पर परिवार हैरान है।

सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार ये घटनाक्रम 11 नवंबर की शाम का है। ग्रामीण वीरी सिंह की पत्नी चंद्रवती जब घेर से बकरियों को घर लाने गई थीं। तभी शाम करीब 8:30 बजे वह गांव के तिराहे पर घायल अवस्था में बेसुध पड़ी मिलीं। परिजन उन्हें क्वार्सी स्थित ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां महिला को मृत घोषित करते हुए बताया कि महिला के सिर में गोली लगी है। इस पर परिवार ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था। मगर किसी तरह की रंजिश जांच में उजागर नहीं हुई।

सीओ के अनुसार इसी बीच मोबाइल सर्विलांस की मदद से गांव कस्तली के रविशंकर का नंबर संदिग्ध पाया गया। जब रविशंकर के विषय में जांच की तो उस पर शक गहराया। इसी क्रम में रविशंकर को हिरासत में लेकर पूछताछ हुई तो वह टूट गया। उसने मृत चंद्रवती की रिश्ते की नातिन रूबी के कहने पर हत्या करना व रूबी से प्रेम संबंध होना स्वीकारा। इसके बाद पुलिस ने रूबी को पूछताछ के लिए बुलाया तो वह भी टूट गई। दोनों की स्वीकारोक्ति के आधार पर हत्या का खुलासा करते हुए रविवार को दोनों को जेल भेज दिया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *