जिला निर्वाचन अधिकारी ने केंद्रों का किया निरीक्षण,सुनवाई केंद्रों पर मतदाताओं से की बातचीत

adminmashal
1 Min Read
लखनऊ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में ड्राफ्ट निर्वाचक नामावलियों के प्रकाशन के बाद नोटिसों को भेजना,नोटिसों को पहुंचना, उनकी सुनवाई तथा संबंधित डाटा की अपलोडिंग की कार्यवाही डीएम के निर्देश पर की जा रही है।
पुनरीक्षण कार्यक्रम को प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तैनात सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा तामिला नोटिसों के सापेक्ष नियमित रूप से सुनवाई की जा रही है।

डीएम और जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी ने विधानसभा क्षेत्र–172 लखनऊ उत्तर में स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय सेक्टर-जे, अलीगंज एवं महाराजा अग्रसेन बालिका विद्यालय में बनाये गए  सुनवाई केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का भी जायज़ा लिया। सभी सुनवाई केंद्रों पर सुनवाई की कार्यवाही चलती हुई मिली।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुनवाई केंद्रों पर उपस्थित मतदाताओं से बातचीत कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी। सुनवाई केंद्रों पर मौजूद सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को बताया कि नोटिसों का वितरण पूर्ण कर लिया गया है तथा सुनवाई के साथ-साथ  अभिलेखों की अपलोडिंग की कार्यवाही भी की जा रही है।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *