लखनऊ। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में ड्राफ्ट निर्वाचक नामावलियों के प्रकाशन के बाद नोटिसों को भेजना,नोटिसों को पहुंचना, उनकी सुनवाई तथा संबंधित डाटा की अपलोडिंग की कार्यवाही डीएम के निर्देश पर की जा रही है। पुनरीक्षण कार्यक्रम को प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तैनात सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा तामिला नोटिसों के सापेक्ष नियमित रूप से सुनवाई की जा रही है। डीएम और जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी ने विधानसभा क्षेत्र–172 लखनऊ उत्तर में स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय सेक्टर-जे, अलीगंज एवं महाराजा अग्रसेन बालिका विद्यालय में बनाये गए सुनवाई केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का भी जायज़ा लिया। सभी सुनवाई केंद्रों पर सुनवाई की कार्यवाही चलती हुई मिली। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुनवाई केंद्रों पर उपस्थित मतदाताओं से बातचीत कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी। सुनवाई केंद्रों पर मौजूद सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को बताया कि नोटिसों का वितरण पूर्ण कर लिया गया है तथा सुनवाई के साथ-साथ अभिलेखों की अपलोडिंग की कार्यवाही भी की जा रही है।

adminmashal
2 Min Read
लखनऊ। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने ड्रग्स तस्कर पति पत्नी को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन और अफीम बरामद की है। बरामद नशीले पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 63 लाख रुपए है। ठाकुरगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।
टीम ने लखनऊ के गऊघाट दौलतगंज इलाके से दो सक्रिय तस्करों श्रवण कुमार निषाद और उसकी पत्नी मीना देवी को गिरफ्तार किया गया। दोनों लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय बताए जा रहे हैं। अभियुक्तों के कब्जे से 310 ग्राम अवैध हेरोइन और 135 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई है। इसके अलावा एक मोबाइल फोन और 2,860 रुपए नकद भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक बरामद मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 63 लाख रुपए है।
पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आए थे। मुकदमे और घरेलू खर्च चलाने के लिए उन्होंने दोबारा अफीम और हेरोइन की तस्करी शुरू कर दी थी। गिरफ्तारी के समय पति-पत्नी ग्राहक का इंतजार कर रहे थे, तभी एएनटीएफ की टीम ने उन्हें धर दबोचा। इस मामले में थाना ठाकुरगंज, कमिश्नरेट लखनऊ में मुकदमा ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *