भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से सत्येंद्र नागर की मुलाकात

adminmashal
1 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के गांव जुनेदपुर निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो सत्येंद्र नागर ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सत्येंद्र नागर ने नितिन नवीन को संगठन की नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

दरअसल, इस भेंट के अवसर पर कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि संगठन के कार्यों को गति देने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पार्टी के सभी अभियानों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाया जाए तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाकर उन्हें योजनाओं का समुचित लाभ दिलाया जाए।

सत्येंद्र नागर ने कहा कि भाजपा ने अपने इतिहास में अब तक का सबसे युवा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है, जिससे खासकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह और नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *