पीएम मोदी ने पुतिन को रूसी भाषा में भेंट की गीता, भारत-रूस शिखर वार्ता में आज कई बड़ी घोषणाओं की उम्मीद

adminmashal
2 Min Read

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस समय दो दिवसीय भारत की यात्रा पर हैं। गुरुवार को वह अपने विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे। पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति का स्वागत किया।

गुरुवार को पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति को भगवद गीता का रूसी अनुवाद भेंट किया। पीएम मोदी ने इस दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा उन्होंने रूसी भाषा में गीता की प्रति प्रदान की। आगे लिखा कि गीता के उपदेश दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरणा देते हैं।

भारत के गर्मजोशी के स्वागत पर क्रेमेलिन की प्रतिक्रिया

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। भारत में पीएम मोदी के अगवानी को लेकर क्रेमलिन की ओर से बयान जारी किया गया है। रूस के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि पीएम का विमान के पास जाकर रूस के राष्ट्रपति से मिलने का फैसला अप्रत्याशित था। रूसी अधिकारियों को इसकी सूचना पहले नहीं दी गई थी।

यूक्रेन से युद्ध के बाद पहली बार भारत की यात्रा पर पुतिन

गौरतलब है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन साल 2022 में यूक्रेन के साथ शुरू हुए जंग के बाद पहली बार भारत की यात्रा पर आए हैं। बता दें कि पीएम मोदी ने पुतिन के स्वागत के बाद एक्स पर लिखा कि अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि मैं दोनों देशों के बीच होने वाली बैठकों को लेकर आशान्वित हूं। भारत और रूस की दोस्ती हमेशा खरी उतरी है, जिससे दोनों देशों को लाभ हुआ है।

भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन आज होगा

बात दें कि भारत और रूस के बीच 23वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन का आयोजन आज होने जा रहा है। दोनों देशों के नेता इस बैठक में हिस्सा लेंगे। आज रूसी राष्ट्रपति को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत मिलेगा, इसके अलावा राष्ट्रपति पुतिन राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि देंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *