नोएडा, ग्रेटर नोएडा में SIR के लगेंगे 500 विशेष कैंप, हर बूथ पर जमा होंगे फॉर्म

adminmashal
3 Min Read

गौतमबुद्ध नगर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का महाअभियान जोर-शोर से जारी है। जिसके तहत 1 और 2 दिसंबर को जिलेभर में 500 से अधिक स्पेशल कैंप लगाएं जाएंगे। जिन्हें लेबर एरिया, इंडस्ट्री, फिल्म सिटी, मीडिया हाउस, सोसायटियों आदि जगहों पर आयोजित किया जाएगा। लेबर अड्डों और औद्योगिक इलाइयों में सोमवार और मंगलवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक 50-50 कैंप लगाए जाएंगे। साथ ही जिले के 35 प्रमुख शैक्षणिक और चिकित्सा संस्थानों में भी विशेष शिविर लगाए जाएंगे। रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद जिले के 1800 से अधिक मतदान केंद्रो पर बड़ी सख्या में वोटरों ने SIR फॉर्म भरे। इस दौरान लोगों ने फार्म-6 और फॉर्म-8 भी भरा।

कैंप में SIR की प्रोसेस करें पूरा

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम ने एसआईआर के संबंध में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में एक अहम बैठक की। जिसमें प्राधिकरण समन्वयक, स्वयंसेवक, आरडब्ल्यूए, एओए प्रतिनिधी, उद्यमी, व्यापार संगठन, श्रम संगठन और बिल्डर्स शामिल हुए। बैठक में डीएम ने बताया कि 1 और 2 दिसंबर को जिलेभर में विशेष कैंप लगाए जाएंगे। जिसमें लोग आसानी से SIR के प्रोसेस को पूरा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि नाम जोड़ने, संशोधन कराने और एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया को बेहद पारदर्शी और सरल ढंग से संचालित किया जा रहा है। इसके लिए प्रशासन ने एक व्यापक महाअभियान शुरू किया है।

SIR के लिए कैंप दोपहर 12 बजें होंगे शुरू

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 1868 बूथों के अलावा 1 और 2 दिसंबर को जिले में 500 से अधिक विशेष कैंप लगाए जाएंगे। लेबर कम्युनिटी क्षेत्रों, औद्योगिक इकाइयों, प्रमुख शैक्षणिक व चिकित्सा संस्थानों, हाई-राइज सोसायटियों, उद्योग क्षेत्रों, फिल्म सिटी और अन्य 500 महत्वपूर्ण स्थानों पर इन्हें लगाया जाएगा। फिल्म सिटी और मीडिया हाउस के 16 स्थानों पर कैंप आयोजित किया जाएगा। ये सभी कैंप दोपहर 12 बजे से शुरू होंगे। जिससे लोग आसानी से लंच ब्रेक के बाद सेवा प्राप्त कर सकें। खास बात ये है कि लोग किसी भी बूथ का फॉर्म किसी भी कैंप में जमा कर सकते हैं। नाम खोजने के लिए 2003 की वोटर लिस्ट भी उपलब्ध कराई जाएगी।

कैंप में वोटर लिस्ट से जुड़ी समस्याओं का समाधान

इन कैंपों में पुराने पते से नए पते पर अपडेट, फॉर्म-8 भरने और वोटर लिस्ट से संबंधित किसी भी समस्या का समाधान किया जाएगा। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे इस अभियान में जुड़कर अपना नाम वोटर लिस्ट में सुनिश्चित रूप से शामिल कराएं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *