पीएम जॉर्जिया मेलोनी का निमंत्रण, प्रधानमंत्री मोदी अगले साल करेंगे इटली का दौरा

adminmashal
2 Min Read

नई दिल्लीः इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अपने उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंतोनियो तायानी से भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इटली आने का न्योता भेजा है। पीएम मोदी ने भी इटली की पीएम का न्योता स्वीकार कर लिया है और कहा है कि वह इटली जरूर आएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की

इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंतोनियो तायानी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद गुरुवार को कहा कि उन्होंने अपनी पीएम जॉर्जिया मेलोनी की ओर से पीएम मोदी को इटली आने का निमंत्रण दिया है, और पीएम मोदी ने इसके लिए ‘हां’ कह दिया है। तायानी के अनुसार, 2026 में मोदी इटली की यात्रा करेंगे।

तायानी ने बताया कि पीएम मोदी के साथ उनकी बैठक बेहद सकारात्मक रही। दोनों नेताओं के बीच भारत-इटली के मजबूत संबंध, IMEC (इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर), औद्योगिक सहयोग और शांति के मुद्दों पर बात हुई।

रूस-यूक्रेन जंग में भारत की भूमिका अहम

तायानी ने कहा कि यूक्रेन युद्ध पर रूस को किसी समझौते की दिशा में आगे बढ़ाने में भारत की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, और आने वाले वर्षों में दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करना जरूरी है। जब उनसे पूछा गया कि इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी भारत कब आएंगी, तो तायानी ने कहा कि अभी तारीख तय नहीं हुई है, बस इतना कि यह 2026 के दौरान होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *