गलगोटिया कॉलेज में ‘विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद’ का आयोजन

adminmashal
2 Min Read

संचार नाउ। गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (Galgotia College), ग्रेटर नोएडा में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, उत्तर प्रदेश सरकार के तत्वावधान में ‘विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद’ (VBYLD) का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गौतम बुद्ध नगर जिले के विभिन्न सरकारी और सीबीएसई स्कूलों के 130 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, नवाचार भावना और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना था। प्रतिभागियों के लिए सांस्कृतिक और नवाचार—दो प्रमुख ट्रैकों में प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिनमें भाषण, कहानी लेखन, पेंटिंग, कविता लेखन, लोक नृत्य, लोक गीत और विज्ञान प्रदर्शनी (साइंस मेला) शामिल थे।

मुख्य अतिथि महिपाल सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी, गौतम बुद्ध नगर ने छात्रों को ‘विकसित भारत @ 2047’ की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उद्घाटन सत्र में गलगोटिया कॉलेज के विजन पर प्रकाश डाला गया, जिसका लक्ष्य नवाचार-आधारित शिक्षा और समग्र विकास के माध्यम से युवा जुड़ाव को सशक्त बनाना है।

गलगोटियास यूनिवर्सिटी के सीईओ डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने कहा कि यह संवाद मंच छात्रों में रचनात्मकता और नेतृत्व को बढ़ावा देता है, जो उन्हें भविष्य के जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करता है।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में डीपीएस नोएडा, वनस्थली पब्लिक स्कूल और विश्व भारती स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में सृष्टि (एसिसी कॉन्वेंट) प्रथम रहीं, जबकि साइंस मेला में डीएलयूएफ वर्ल्ड स्कूल के अभय प्रताप सिंह को प्रथम स्थान मिला। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागी स्कूलों, फैकल्टी कोऑर्डिनेटरों, स्वयंसेवकों और युवा कार्यक्रम मंत्रालय के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *