वृंदावन सेक्टर-9 में हरियाली पर संकट, सड़क किनारे लगाए गए पौधे सूखकर बर्बाद

adminmashal
1 Min Read

लखनऊ।
राजधानी लखनऊ के वृंदावन योजना स्थित सेक्टर-9 में सड़क किनारे हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से लगाए गए पौधे देखरेख के अभाव में सूखते जा रहे हैं। विकास कार्यों के अंतर्गत लगाए गए ये पौधे अब बदहाली की तस्वीर पेश कर रहे हैं, जिससे सरकारी दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पौधरोपण तो किया गया, लेकिन उसके बाद न तो नियमित सिंचाई की व्यवस्था की गई और न ही उनकी देखभाल की गई। तेज धूप और पानी की कमी के कारण अधिकांश पौधे सूख चुके हैं, जबकि कुछ पौधे अंतिम सांसें गिन रहे हैं।
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि हर वर्ष लाखों रुपये पौधरोपण पर खर्च किए जाते हैं, लेकिन ज़मीनी स्तर पर उसकी निगरानी नहीं होती। यदि समय रहते सिंचाई और संरक्षण की व्यवस्था नहीं की गई तो पूरा पौधरोपण अभियान केवल कागज़ी साबित होगा।
पर्यावरण प्रेमियों ने नगर निगम और संबंधित विभागों से मांग की है कि सूखे पौधों को तत्काल हटाकर नए पौधे लगाए जाएं तथा उनकी नियमित देखरेख के लिए ठोस व्यवस्था की जाए, ताकि क्षेत्र की हरियाली और पर्यावरण संतुलन बनाए रखा जा सके।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *